आरोग्‍य सेतु ऐप से कोविड- 19 वाइरस के संक्रमण के खतरे एवं जोखिम  के  आंकलन में मदत मिलेगी – डीएम

कन्‍नौज। आरोग्य  सेतु मोबाइल ऐप  के  माध्यम  से (कोविड -19 ) वाइरस  संक्रमण के खतरे एवं जोखिम  का  आंकलन करने  में  जनता को  मदत मिलेगी । सभी जनमानस द्धारा आरोग्य  सेतु ऐप का  प्रयोग  कोरोना  महामारी  के  बचाव हेतु  सुनिश्चित  कराया जाये।


 उक्त  निर्देश आज  जिलाधिकारी   राकेश  कुमार  मिश्र  ने शासन  के  निर्देशानुसार एक बैठक के दौरान  संबधित  अधिकारियों  को  देते  हुए कहा  कि कोरोना महामारी  से  बचाव  एवं  स्वयं मूल्यांकन  हेतु  भारत  सरकार द्धारा  आरोग्य  सेतु   (Aarogya setu ) नाम  से  एक  आधुनिक  मोबाइल ऐप का  विकास  किया  गया  है, जो कि  कोरोना  (कोविड-19 ) वाइरस  सक्रंमण के  खतरे  एवं  जोखिम  का  आंकलन  करने  में  नागरिकों  की  मदद  करता है। यह  मोबाइल  ऐप  ब्लूटुथ, लोकेशन  एवं मोबाइल  नम्बर  का  उपयोग  कर आस  पास  मौजूद  कोरोना  संक्रमित लोगो  के  बारे  में  अलर्ट  जारी करता  है।  उक्त  मोबाइल  ऐप  Android/iOS  दोनों  तरह  के  मोबाइल ऑपरेटिंग  सोफ्टवेयर  के लिए उपलब्ध  है।


           इसके  अतिरिक्त  उन्होंने  यह  भी  बताया  कि  उक्त विशिष्टताओं  के अतिरिक्त  इसमें  राज्यवार  कोरोना  हेल्पलाइन  सेंटर की  सूची  भी उपलब्ध  करायी गयी है। इस  ऐप  के माध्यम  से  उपयोग द्वारा  किसी  भी समय पूर्व  निर्धारित  प्रश्नो  का स्वंय  मूल्यांकन भी किया  जा  सकता है  तथा   इस ऐप   के समस्त  डाटा  को  भारत  सरकार द्धारा  निजता  कानून   के  तहत सुरक्षित  रखा  गया है।


           उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा  की  इस  मोबाइल  ऐप का प्रयोग आधौगिक संगठनो, शैक्षिक संस्थानों  के  प्रबंधक, नागरीय  निकायों, ग्राम  पंचायतो के  साथ ही साथ  अन्य  सामाजिक  सगंठनो  से  भी  इस  ऐप का  प्रयोग  करना  सुनिश्तित  किया जायें  तथा  इस  संबंध  में  अधिक  से अधिक  जनमानस  को  जागरूक भी  किया  जाये।


Popular posts from this blog

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में बोले बीएसए, शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें...

दबंगो की पिटाई से अधेड़ घायल, पीड़ित के पुत्रों ने पुलिस को दी तहरीर

गेहूं की उपज के आंकलन को क्राप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी