पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का किया जाय निस्तारण -केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। श्री मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
श्री मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते  हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देश दिए कि  कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। जनता दर्शन में  कानपुर देहात, प्रयागराज, जालौन, बदायूं, सोनभद्र, आजमगढ़, हाथरस, जौनपुर, मेरठ, सम्भल, झांसी, मुज्जफरनगर, चन्दौली, सोनभद्र, बाराबंकी, बरेली, गाजीपुर आदि लगभग दो दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। आजमगढ़ की रीता देवी के प्रार्थना पत्र पर न्यायोचित कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में उन्होने आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता भी की। बदायूं जनपद से आये कई लोगों ने पट्टे पर जमीन आवंटित करने का अनुरोध किया। बाराबंकी से आये अंजनी कुमार (दिव्यांग) ने आवास आवंटन का अनुरोध किया। जिला मुज्जफरनगर के देवेन्द्र ने ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत पात्रता के आधार पर ऋण माफ करने का अनुरोध किया। जनपद झांसी के मान सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड दिलाये जाने का अनुरोध किया। हाथरस के लालबहादुर सिंह ने नगला बिहारी से कोकना मार्ग की मरम्मत कराये जाने का अनुरोध किया। सम्भल जिले की कृष्णा देवी ने भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरण उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।


Popular posts from this blog

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में बोले बीएसए, शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें...

दबंगो की पिटाई से अधेड़ घायल, पीड़ित के पुत्रों ने पुलिस को दी तहरीर

गेहूं की उपज के आंकलन को क्राप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी