जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक के मार्ग  के चौड़ीकरण हेतु 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि की गई अवमुक्त।                  

 जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक के मार्ग  के चौड़ीकरण हेतु 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि की गई अवमुक्त।             


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं  सुदृढी़करण के कार्य  हेतु (13 किलोमीटर लंबाई)  आंकलित लागत धनराशि रू  22 करोड़ 18 लाख 51 हजार  की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चालू वित्त वर्ष में 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई  है। जनपद बुलंदशहर में बी०बी०नगर -स्याना- बुगरासी मार्ग( प्रमुख जिला मार्ग) के किलोमीटर 17( 700) एवं 18 का चौड़ीकरण एवं सुदृढी़करण हेतु रू 2 करोड़ 75 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति  प्रदान करते हुए रू 01 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। इस संबंध में  उत्तर प्रदेश शासन ,लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।             उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए तथा कार्यों में मानको  विशिष्टयो  व शर्तोंका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


Popular posts from this blog

दबंगो की पिटाई से अधेड़ घायल, पीड़ित के पुत्रों ने पुलिस को दी तहरीर

मण्डलायुक्त एवं ए0डी0जी0 ने लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जनपद में दी गई व्यवस्थाओं के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

गेहूं की उपज के आंकलन को क्राप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी